ब्लौग सेतु....

26 अप्रैल 2016

II आओ चलो खो जाएँ II

                                                                  जलधि की तरंग  में 
जीवन की उमंग  में 
फूलों  के  रंग  में 
प्रीतम  के  संग  में 
II आओ चलो खो जाएँ  II
मधुर  संगीत  में 
प्यार  के  गीत  में 
दिल  के  मीत  में 
अपनों  की  जीत में 
II आओ चलो खो जाएँ  II
सैनिकों के बलिदान में 
बच्चों की मुस्कान  में 
गीता  के  ज्ञान  में 
भारत  महान  में 
II आओ चलो खो जाएँ  II
स्वदेश के  प्यार  में 
चाँद  के  दीदार  में 
दूसरों के परोपकार में 
सात्विक  आहार  में 
II आओ चलो खो जाएँ  II
सब  की  भलाई  में 
देश  की  सफाई  में 
जीवन की सच्चाई में 
समझ की गहरायी में 
II आओ चलो खो जाएँ  II
प्रकृति की सुरक्षा  में 
निर्बल  की  रक्षा  में 
सच्चाई की परीक्षा में 
जीवन  के  लक्ष्य  में 
II आओ चलो खो जाएँ  II

3 टिप्‍पणियां:

स्वागत है आप का इस ब्लौग पर, ये रचना कैसी लगी? टिप्पणी द्वारा अवगत कराएं...